डिंडौरी: अमरपुर में खरमेर नदी का खोला गया डैम मछली मारने को लेकर ग्रामीणों की उमड़ी भीड़ , गंदा हुआ पानी
डिंडौरी जिले के अमरपुर के खरमेर नदी के डेम का गेट खोला गया जिसके चलते सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मछली मारने का काम कर रहे हैं जिससे नदी का पानी गंदा हो गया और जागरूक ग्रामीण आपत्ति जता रहे हैं । दरअसल मछली मारने को लेकर डेम का गेट खोल दिया गया हजारों की संख्या में ग्रामीण गुरुवार सुबह 10:00 बजे से मछली मारने का काम कर रहे हैं ।