नहटौर क्षेत्र में शनिवार की दोपहर करीब एक बजे एक सड़क हादसे में साइकिल सवार गांव फुलसंदा निवासी विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। फुलसंदा-लल्लावाला संपर्क मार्ग पर एक टेम्पो ने उसे टक्कर मार दी।घायल को सीएचसी नहटौर में भर्ती कराया गया।गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।