लालगंज: हलिया क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच मौसम बदला, बारिश और ओलावृष्टि से फसलें चौपट
हलिया के नदना व सगरा गांव में बुधवार दोपहर बाद करी 3:00 बजे ओलावृष्ट व बारिश से किसानों के उर्द व सब्जी की फसल चौपट हो गई। वही सुबह से ही आसमान से बरसती तेज धूप और लू के थपेड़ो से लोग हलकान थे। वहीं दोपहर बाद बदले मौसम के मिजाज से गर्मी से बड़ी राहत दी। बादलों की गड़गड़ाहट के बीच मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से क्षेत्र के कई गांव में उर्द की फसले नष्ट हो गई।