उरई: कोटरा गांव में झोपड़ी के नीचे गुजर-बसर करता है गरीब परिवार, सरकारी योजनाओं का नहीं मिला लाभ
Orai, Jalaun | Jun 22, 2025 उरई तहसील क्षेत्र के कोटरा गांव ने आज भी एक ऐसा परिवार है जो पन्नी की झोपडी बनाकर गुजर बसर कर रहा है,जबकि सरकारी योजनाएं चलाई जा रही है कि गरीब लोगों को परेशानी न पड़े और योजना का लाभ मिल सकें,आज दिन रविवार समय 11 बजे देखा गया कि कोटरा गांव में एक परिवार झोपडी में रहने को मजबूर हो गया है,आवास लिस्ट में नाम आने के बाद भी आवास नहीं मिला है।