केसठ: रामपुर पंचायत के उप मुखिया पर लाया गया अविश्वास प्रस्ताव हुआ खारिज
Kesath, Buxar | Jan 25, 2024 रामपुर पंचायत के उपमुखिया पर लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया। इसके साथ ही पंचायत के उपमुखिया मनोज कुमार राम अपने पूर्व की तरह कार्यकाल पर बने रहेंगे। बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव पर गुरुवार को चर्चा व विशेष बैठक वॉर्ड सदस्य की बुलाई गई थी। बैठक में उपमुखिया पर लगाए गए आरोप पर चर्चा शुरु होते ही सभी वॉर्ड सदस्य बाहर चले गए।