राजगढ़: राजगढ़ में निजी स्कूलों की मनमानी पर कलेक्टर सख्त, एक ही दुकान से किताबें बेचने पर लगेगा जुर्माना
राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने राजगढ़ जिले के सभी एसडीएम को निजी स्कूलों का सख्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए। सोमवार को दोपहर 2:00 बजे करीब कलेक्टर मिश्रा ने अधिकारियों से कहा कि किसी भी प्रकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने एक ही जगह से पुस्तक बेचने पर सख्त जुर्माना लगाने की भी निर्देश दिए।