बनभूलपुरा क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने सोमवार सुबह पांच बजे से व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। किदवई नगर, इंदिरा नगर, गांधीनगर, नई बस्ती और आजाद नगर समेत चिह्नित इलाकों में सात टीमों ने निरीक्षण किया। विभाग के अनुसार, जांच के दौरान कथित तौर पर कटिया डालकर बिजली इस्तेमाल करने और मीटरों से छेड़छाड़ के मामले सामने आए। कार्रवाई के दौरान करीब 108 एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है और संबंधित मीटर सीज किए गए हैं। कुमाऊं जोन के मुख्य अभियंता शेखर त्रिपाठी ने बताया कि विभाग पिछले एक महीने से अधिक लाइन लॉस वाले क्षेत्रों का अध्ययन कर रहा था। जांच में बनभूलपुरा के कुछ फीडरों पर लाइन लॉस 50 से 55 प्रतिशत तक पाया गया, जिसके बाद यह अभियान चलाया गया। अभियान में विद्युत विभाग के अधिकारियों, विजिलेंस टीम और पुलिस ने हिस्सा लिया। विभाग अब घरों के अंदर लगे मीटरों को बाहर शिफ्ट करने, सामान्य केबल की जगह आर्मर्ड केबल लगाने और स्मार्ट मी�