नावकोठी: विष्णुपुर के पंचायत सरकार भवन में सर्वेयर और किसानों की बैठक, स्पेशल सर्वे में किसानों को सहयोग करने की अपील
विष्णुपुर के पंचायत सरकार भवन में शुक्रवार को सर्वेयर और किसानों की बैठक आयोजित की गई। स्पेशल सर्वेयर कानून गो निशांत ने उपस्थित किसानों को होने वाले स्पेशल सर्वे में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया की सर्वे के दौरान किसानों को अपने स्वामित्व का प्रमाण पत्र दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। भू स्वामी को स्वामित्व दस्तावेज के साथ-साथ वंशावली भी देना होगा