नावकोठी: 78वें स्वतंत्रता दिवस पर नावकोठी के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में फहराया गया तिरंगा,निकाली गई प्रभात फेरी
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में 78 वें स्वाधीनता दिवस पर आन बान और शान के साथ तिरंगा फहराया गया और वीर शहीदों को याद कर उसे नमन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख अनीता देवी थाना परिसर में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मनरेगा कार्यालय में पंकज कुमार बीआरसी में राजेंद्र पांडे पीएचसी में डॉ राजीव रंजन चौधरी ने झंडा फहराये।