नावकोठी: PNB नावकोठी शाखा से खाताधारक के खाते से अवैध निकासी, थाना में पीड़िता ने दर्ज कराया धोखाधडी का मामला
नावकोठी के वार्ड नंबर 11 के ममता कुमारी के पंजाब नेशनल बैंक नावकोठी के खाते से 4,60000रूपये की अवैध निकासी कर ली गई है। इस सिलसिले में थाना में लिखित शिकायत कर पीड़िता ने शाखा प्रबंधक खजांची और जिस खाते में रुपए का हस्तांतरण किया गया उसे नामजद किया है। उसने बताया कि उसके खाते से 12 अगस्त को दो बार दो-दो लाख रुपये फिर अंत में 60 हजार रू की निकासी की गई है।