चरखारी: चरखारी निवासी एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने बजट सत्र के दौरान सरकार के समक्ष महोबा में महिला डिग्री कॉलेज की मांग रखी
जितेन्द्र सिंह सेंगर तथा डॉ० बाबूलाल तिवारी ने बुधवार समय तकरीबन 3 बजे महोबा मुख्यालय में महिला महाविद्यालय खोले जाने की मांग सरकार के समक्ष रखी है। विधान परिषद बजट सत्र में नियम 110 के तहत दोनों ही सदस्यों द्वारा सदन को अवगत कराया गया कि महोबा जनपद में एजुकेशन संस्थाएं मौजूद हैं लेकिन महिलाओं को पृथक रूप से अध्ययन के लिए महिला महाविद्यालय नहीं है।