चरखारी: चरखारी के ममता पैलेस के पास शराब की बोतल न लाने पर दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट, पिता को भी पीटा
चरखारी के ममता पैलेस के पास दबंगो ने टिलवापुरा मुहाल निवासी युवक उमाशंकर से मंगलवार रात्रि 10 बजे शराब लाने की बात कही। पीड़ित युवक ने शराब लाने से मना किया तो दबंगों ने पीड़ित उमाशंकर को राइफइल की बट मारकर घायल कर दिया। पुत्र को बचाने पहुंचे पिता के साथ में मारपीट कर दी। पीड़ितों ने पूरे मामले की शिकायत कोतवाली चरखारी में की है।