मुज़फ्फरनगर: चरथावल थाना प्रांगण में आगामी दीपावली पर्व को लेकर एसडीएम सदर ने व्यापारियों एवं क्षेत्र के लोगों के साथ की बैठक
चरथावल थाना प्रांगण में आगामी दीपावली पर्व सहित अन्य पर्वों को लेकर एसडीएम सदर निकिता शर्मा ने चरथावल क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं व्यापारियों एवं पटाखा व्यापारियों के साथ शुक्रवार की शाम 4:00 बजे के करीब बैठक की। जिसमें एसडीएम सदर निकिता शर्मा के द्वारा सभी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाई।