मुज़फ्फरनगर: मीरापुर उपचुनाव के लिए रालोद की प्रत्याशी मिथलेश पाल ने कचहरी में पहुंचकर किया नामांकन, कई मंत्री रहे मौजूद
मीरापुर उपचुनाव को लेकर रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया जिनके साथ कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, बिजनौर सांसद चंदन सिंह चौहान, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक मौजूद रहे। इस अवसर पर मिथलेश पाल ने कहा वह यह सीट जीत कर राष्ट्रीय लोकदल के खाते में पहुंचाएगी।