सासनी: सांसद ने देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया, ड्यूटी रजिस्टर चेक किए, कई कर्मचारी मिले गैरहाजिर
Sasni, Hathras | May 14, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी का हाथरस सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। सांसद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रजिस्टर चेक किए जिसमें पाया कि एक कर्मचारी ने एक दिन पहले तक की हाजिरी लगा रखी है। सांसद के निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। स्वास्थ्य केंद्र पर सेवाएं बदहाल पाई गई।