ब्रह्मपुर: NH-922 पर ब्रह्मपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 328 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
ब्रह्मपुर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। यह कार्रवाई शनिवार रात्रि करीब 10 बजे एनएच-922 फोरलेन पर पूर्वा गांव के समीप की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बलेनो कार से शराब की खेप पटना की ओर ले जाई जा रही है।