कोईलवर: कोईलवर थाना पुलिस की सख्ती, ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले बड़े वाहनों से ₹1 लाख का चालान काटा गया
यातायात नियमों के उल्लंघन पर कोईलवर थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए विपरीत दिशा से परिचालन और डिवाइडर तोड़कर वाहन चलाने वाले ट्रकों पर कुल ₹1 लाख का चालान काटा है। गुरुवार की शाम करीब 4:30 बजे, कोईलवर थाना मोड़ के पास चलाए गए जांच अभियान के दौरान पुलिस ने पाया कि कोई ट्रक चालक ट्रैफिक नियम की अनदेखी कर रहे हैं।