ब्यावरा: मलावर थाना क्षेत्र के पालड़ी गोसाई गांव में बेटे ने बाप की गर्दन पर कुल्हाड़ी मारी, फिर भैंस चोरी की झूठी कहानी रची
Biaora, Rajgarh | Sep 13, 2026 मलावर थाना पुलिस ने शनिवार रात 8:00 बजे करीब मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मलावर क्षेत्र के पालड़ी गोसाई में शनिवार को किसान कमल पुरी पर उनके ही बेटे दीपक पुरी ने झगड़े के बाद कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वही मामले को दबाने के लिए आरोपी बेटे के द्वारा भैंस चोरी की झूठी कहानी रच दी। जब पुलिस ने पूछताछ की जांच की तो मामले का खुलासा हो गया।