बानसूर: 24 घंटे में आर्यन हत्याकांड का हुआ खुलासा, सौतेले पिता को किया गया गिरफ्तार
Bansur, Alwar | Jul 6, 2026 बानसूर। बासदयाल थाना क्षेत्र के इन्द्राडा गांव में 4 वर्षीय मासूम आर्यन की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने सौतेले पिता हंसराज कुमावत (28) को गिरफ्तार किया। आरोपी ने 4 जुलाई को टिल्लू पंप की पाइप से हत्या कर घटना को हादसा बताकर शव का अंतिम संस्कार करवा दिया।