भदोही: चौरी पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, 550 बोरी बरामद
जनपद भदोही के थाना चौरी क्षेत्र में हुई बोरी चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से चोरी की गई 550 बोरी बरामद की हैं।दिनांक 22 दिसंबर को ग्राम कन्दूई लठिया स्थित एक गोदाम से बोरी और नगदी चोरी हो गई थी। इस मामले में थाना चौरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।