GMSSS सलूणी में अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर एंटी-ड्रग शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
अंतरराष्ट्रीय नशा दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस (International Day Against Drug Abuse and Illicit Trafficking) के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GMSSS) सलूणी में एंटी-चिट्टा एवं एंटी-ड्रग शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाज को नशा मुक्त बनाने तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता फैलाने और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में एनसीसी प्रभारी एवं वाणिज्य प्रवक्ता मुकेश कुमार, हिंदी प्रवक्ता जय देव, अंग्रेजी प्रवक्ता तुला राम तथा टीजीटी आर्ट्स नीलम कुमारी ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
वहीं कार्यक्रम में मीडिया की ओर से भी CNP News के चीफ ब्यूरो संतोष धीमान, पहाड़ी न्यूज़ के चीफ ब्यूरो सुनील पहाड़ी, डी.के. राणा तथा सलूणी की आवाज़ के चीफ ब्यूरो (अमर उजाला) प्रतिनिधि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम को सहयोग दिया।
विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार व समाज में भी नशा मुक्ति का संदेश फैलाकर एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
Chamba, Chamba | Jun 26, 2026