दरभंगा रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी प्लेटफार्म नंबर 3 पर यात्री पैदल पुल के नीचे हुई। युवक के पास से ग्रे एवं लाल रंग के पिट्ठू बैग के साथ हरा रंग का एक कैरी बैग बरामद किया गया है। बरामद शराब की मात्रा 26.250 लीटर बताई गई।