दरभंगा: होली पर्व और लोकसभा चुनाव को लेकर की गई वाहन जांच, 85 हजार रुपए और एक स्कूटी किया गया जब्त
दरभंगा पुलिस एवं CISF बलों के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 एवं होली के दृष्टिगत अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण, यातायात नियमों का पालन एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जुर्माना के रूप में 85 हजार रूपए वसूल की गई और एक स्कूटी को जब्त किया गया।