दरभंगा: आदर्श आचार संहिता के कारण होली मिलन और रोजा इफ्तार पार्टी पर भी जिला प्रशासन की नजर,राजनीतिक लाभ लेने पर होगी कारवाई
चुनाव की तिथि के घोषणा के साथ ही पूरे देश मे आदर्श आचार संहिता लागू हो जाता है । रमजान के साथ साथ होली पर्व भी आने वाले है ऐसे में जगह जगह रोजा इफ्तार पार्टी के साथ साथ होली मिलन समारोह भी लगातार किया जा रहा है । इफ्तार पार्टी के साथ साथ होली मिलन समारोह पर भी पूरी नजर बनाई है इन सभी जगहों पर जिला प्रशासन लगातार मॉनिटर कर रही है ताकि राजनीति लाभ न ले सके।