दरभंगा: दरभंगा जिला में जदयू के दो पूर्व विधायकों रामनिवास प्रसाद और डा फराज फातमी ने पार्टी छोड़ी, नीतीश कुमार को भेजा इस्तीफा
जदयू के दो पूर्व विधायकों ने अपने पद और पार्टी दोनों से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वालों में डा फराज फातमी और रामनिवास प्रसाद हैं। डा फातमी ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि अपने नैतिक मूल्यों की रक्षा के पार्टी के प्राथमिकी सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। दोनों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया है।