बारां: कोटा रोड जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय से मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
Baran, Baran | Aug 3, 2024 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के क्षेत्राधिकार में विधिक जागरूकता के लिए मोबाइल वैन के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है। विधिक जागरूकता अभियान के लिए मोबाईल वैन को शनिवार को कोटा रोड कार्यालय से कविता राणावत, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं कानाराम मीणा, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेटं एवं अरूण प्रकाश आर्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।