बारां: राष्टीय राजमार्ग 27भवरगढ के पास जीप पलटने से 4 जनो की हुई मौत जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द
Baran, Baran | Aug 3, 2024 राष्टीय राजमार्ग 27भवरगढ के पास शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। शनिवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार भंवरगढ़ कस्बे के निकट गाय को बचाने के चक्कर में जीप पलट गई इस हादसे में लाखन पुत्र कागू फूलचंद पुत्र तुलसीराम राजू पुत्र बीरबल हरिचरण पुत्र मन्ना की मौत हो गई।