बारां: मेरमाचाह गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
Baran, Baran | Aug 3, 2024 मेरमाचाह गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया कि बारां शहर के नीलकंठ कालोनी निवासी शंकरलाल किसी काम से अटरू गया था वापिस लौटते समय मेरमाचाह गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसे जिला अस्पताल लाया गया जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।