बारां: भंवरगढ़ थाना क्षेत्र के NH 27 पर हादसा, 4 की मौत, 6 जने को जिला अस्पताल में भर्ती कराया
Baran, Baran | Aug 3, 2024 भंवरगढ़ थानाक्षेत्र के रामपुरिया के समीप नेशनल हाईवे 27 पर बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया। मवेशी को बचाने के चक्कर में जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में गंभीर घायल चार जनों को मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। वहीं 6 जने गंभीर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है। एएसपी राजेश चौधरी और डीएसपी ओमेंद्र भी जिला अस्पताल पहुंचे।