बारां: मिनी सचिवालय सभागार में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में कृषि विकास समिति की बैठक संपन्न हुई
Baran, Baran | Aug 3, 2024 जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शनिवार को मिनी सचिवालय सभागार में कृषि विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक उर्वरकों को बढावा देने के लिए कृषक गोष्ठी, पम्पलेट आदि के माध्यम से कृषकों को जागरूक किया जाए तथा अग्रिम रूप से उर्वरक व्यवस्था के लिए कार्यवाही करें।