चित्तौड़गढ़ के गांधीनगर कच्ची बस्ती निवासी चंचल छीपा ने 12वीं साइंस (बायोलॉजी) में प्रथम प्रयास में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार और शहर का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर मुस्लिम महासभा के पदाधिकारियों ने उनका सम्मान कर हौसला अफजाई की। चंचल को शॉल ओढ़ाकर और मुंह मीठा कर मुबारकबाद दी गई।