बिल्हौर: फतेपुर नदिहा मार्ग में ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर बाइक सवार की हुई मौत
बिल्हौर में बुधवार दोपहर 2 बजे फतेपुर नदिया मार्ग पर बाइक सावार को एक ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी और ट्रैक्टर ट्राली का एक पहिया बाइक सवार के ऊपर से गुजर गया। जिससे 45 वर्षीय त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया ।