लखीमपुर: अमकोटवा गांव को जाने वाला मार्ग गड्ढों में हुआ तब्दील, जर्जर सड़क पर निकलने को राहगीर हुए मजबूर #jansamasya
लखीमपुर खीरी जिले के सदर तहसील क्षेत्र में अमकोटवा जाने वाला मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेशभर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान चलाया गया था, लेकिन अटकोहना गांव में यह आदेश केवल कागजों तक सीमित नजर आ रहा है।