लखीमपुर: ओदरहना गांव में डीजल लेने जा रहे स्कूटी सवार युवक को एलपीजी कैप्सूल टैंकर ने रौंदा, युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
फरधान थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओदरहना गांव निवासी कपिल कुमार पुत्र राम अवतार डीजल लेने के लिए स्कूटी पर सवार होकर कैमहरा जा रहे थे। गांव में पुल के पास तेज रफ्तार एलजी कैप्सूल टैंकर ने युवक को लोन दिया था सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक कपिल कुमार की मौके पर मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।