लखीमपुर: भीरा घासी गांव में होली के दिन दबंगों ने ग्रामीण पर जानलेवा हमला किया, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत
खीरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भीरा घासी गांव निवासी भगौती प्रसाद पुत्र मुल्लू पर बीते 14 मार्च 2025 होली वाले दिन गांव के पैकरमा पुत्र उजागर ,राजेश व रामपाल ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई है। मृतक के पुत्र रमेश कुमार ने तीनों लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।