लखीमपुर: हिंदुओं पर हुए गोलीकांड में मुख्य आरोपी को न्यायालय ने किया दोष मुक्त, हिंदू संगठन व अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
लखीमपुर खीरी के कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय में आज बुधवार को विभिन्न हिंदू संगठनों और अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर डीएम कार्यालय पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने 2017 में हिंदू समुदाय के लोगों पर हुए हमले के मामले में न्याय की मांग की है। अभियोजन पक्ष की लचर कार्यशैली के कारण मुख्य आरोपी दोष मुक्त हो गया है। हाई कोर्ट में अपील करने की मांग की है।