थाना एका पुलिस ने माननीयों व पुलिस कर्मियों के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग कर सामाजिक सद्भाव भंग करने की कोशिश करने वाले आरोपी को मात्र 24 घंटे में असलहा–कारतूस के साथ गिरफ्तार कर सराहनीय सफलता हासिल की। वादी सौरभ कुमार निवासी मोहल्ला खेरा की तहरीर पर थाना एका में मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपी उमेश पुत्र भरत सिंह निवासी भदाना के विरुद्ध कार्रवाई पंजीकृत की गई थी।