पटना ग्रामीण: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, भाजपा कांग्रेस नहीं जो नेहरू खानदान के इर्द-गिर्द घूमती रहेगी
नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे एक तरफ जहां भाजपा के सिर्फ नेतृत्व को धन्यवाद दिया है तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है कि भाजपा कोई कांग्रेस पार्टी नहीं है जो नेहरू खानदान के इर्द-गिर्द घूमता रहेगा।