पटना ग्रामीण: बीजेपी ने संजय सरावगी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाया, पटना आवास पर बधाई देने वालों का लगा तांता
भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए दरभंगा के विधायक एवं पूर्व मंत्री संजय सरावगी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। सोमवार को शाम करीब 4 बजे पार्टी ने इसकी औपचारिक घोषणा की। संजय सरावगी को संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर लंबे अनुभव के आधार पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले यह पद दिलीप जायसवाल के पास था।