बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को भाजपा ने एक बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। नितिन नबीन बिहार के पहले ऐसे नेता है जिन्हें भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। ऐसे में सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने इस फैसले को स्वागत योग्य बताया है।