पटेरा: इटवा छक्का गांव के पास अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक सवार घायल, इलाज जारी
Patera, Damoh | Aug 10, 2026 इटवा छक्का गांव के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है, जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 8:बजे करीब बाइक सवार दिनेश पिता गोपीलाल अहिरवार निवासी इटवा छक्का जो की खेत से लौट रहा था कि गांव में ही अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो गया जिसे निजी वाहन से सिविल अस्पताल लाया गया जहां घायल बाइक सवार का इलाज जारी है।