प्रयागराज: झूंसी क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर अवैध असलहा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना झूसी क्षेत्र का एक वीडियो आज सोमवार को शाम करीब 5:30 बजे के आसपास से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि कुछ लोग आपस में जमकर विवाद कर रहे हैं। इस दौरान अवैध असला लहराया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।