प्रयागराज: जार्ज टाउन पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
थाना जार्ज टाउन पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मामले से संबंधित प्रकाश में आए अभियुक्त शक्ति चौरसिया पुत्र स्वर्गीय रमेश चंद्र चौरसिया को गिरफ्तार किया गया,अभियुक्त 27 अलोपी बाग थाना दारागंज का रहने वाला है, अभियुक्त को आज सोमवार को करीब 4:00 बजे के आसपास अल्लापुर थाना क्षेत्र जार्ज टाउन से गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।