प्रयागराज: प्रयागराज पहुंचे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने यमुनापार क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में सरकार को जमकर घेरा
प्रयागराज के यमुनानगर क्षेत्र में बीते कल युवक को मार कर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया,इस मामले में लगातार सियासत गर्म हो रही है,आज सोमवार को करीब 3:00 बजे के आसपास कांग्रेस उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय राय प्रयागराज पहुंचे,इस दौरान उन्होंने सरकार को जमकर घेरा है, तथा पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा व पक्का घर देने की मांग उठाई है।