प्रयागराज: प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, विपक्ष पर साधा निशाना
सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज सोमवार को करीब 3:00 बजे के आसपास प्रयागराज पहुंचे,पुलिस लाइन से सर्किट हाउस पहुंचकर उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की,जिसके बाद संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि देते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है, उन्होंने कहा विपक्षी पार्टियों ने बाबा साहब के नाम का इस्तेमाल किया है।