प्रयागराज: जिला पंचायत सभागार से बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी, बाबा साहब अंबेडकर को किया गया नमन
प्रयागराज के जिला पंचायत सभागार में आज सोमवार को शाम करीब 4:00 बजे के आसपास प्रभात फेरी निकाल कर बाबा साहब अंबेडकर को नमन किया गया,इस दौरान बेसिक शिक्षा विभाग तथा स्काउट गाइड के लोगों द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया, बताया गया कि प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को संविधान दिवस के बारे में जागरूक किया गया है।