जोकीहाट प्रखंड के रानी चौक NH-327E से पथराबाड़ी गांव को जोड़ने वाली सड़क पिछले एक दशक से जर्जर पड़ी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और उखड़ी सतह ने आवागमन को जोखिम भरा बना दिया है। बारिश के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय निवासी हसीब ने बताया कि खराब सड़क के कारण कई बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं। लगभग हर द