भोगनीपुर: मोहम्मदपुर में तहरी खाने के बाद एक परिवार के पांच सदस्यों की हालत बिगड़ी, एक किशोर की हुई मौत
भोगनीपुर के मोहम्मदपुर गांव के अब्दुल महताब, पत्नी निशा, पुत्र वारिस, आहिल 10, पुत्री अदीबा ने गुरुवार की रात तहरी खाकर सो गये। देर रात अचानक सभी की हालत बिगड़ गई। सभी को उपचार के लिए सीएचसी देवीपुर ले गए। जहाँ से अब्दुल महताब, निशा व आहिल को रेफर कर दिया गया। हैलट कानपुर में अहिल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वही दंपति को निजी अस्पताल में उपचार जारी है।