गभाना: चंडौस थाना में थाना समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन, एसडीएम व सीओ ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
चंडौस थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम हरिश्चंद और सीओ महेश कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।