कोरबा: एक साल तक लंबित रहा सीमांकन प्रकरण, कलेक्टर ने राजस्व निरीक्षक के निलंबन और तहसीलदार को नोटिस देने के दिए निर्देश
Korba, Korba | Jun 24, 2026 समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने पाया कि तहसील स्तर पर प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण नहीं किया जा रहा है। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने भैसमा तहसील के राजस्व निरीक्षक करुणा मैत्री को निलंबित करने तथा तहसीलदार के.के. लहरे को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।